देश की खबरें | पाकिस्तान का ‘बचाव’ करने के आरोप में असम के विधायक को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम को शुक्रवार को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उन पर पहलगाम आतंकवादी हमले में पाकिस्तान और उसकी संलिप्तता का बचाव करने का आरोप है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नगांव (असम), 25 अप्रैल असम में विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम को शुक्रवार को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। उन पर पहलगाम आतंकवादी हमले में पाकिस्तान और उसकी संलिप्तता का बचाव करने का आरोप है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नगांव के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोनोश्रीपूर्णा खोंड ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
इस्लाम को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से ‘भ्रामक और भड़काऊ’ बयान दिए थे।
नगांव सदर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि विधायक एक वीडियो में पाकिस्तान और हमले में उसकी संलिप्तता का बचाव करते नजर आए थे।
शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने एक वीडियो देखा है जिसमें विधायक पाकिस्तान और हमले में उसकी संलिप्तता का बचाव कर रहे हैं। मैंने पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था और तदनुसार, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने मुझे सूचित किया है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।’’
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने विधायक के बयानों से खुद को अलग करते हुए कहा कि ये उनके अपने विचार हैं, पार्टी के नहीं।
मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)