देश की खबरें | असम: टिकट नहीं मिलने से नाराज मंत्री कांग्रेस में शामिल हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के मंत्री सुम रोंगहांग रविवार को विपक्षी दल कांग्रेस में शामिल हो गए।
गुवाहाटी, सात मार्च असम विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा के मंत्री सुम रोंगहांग रविवार को विपक्षी दल कांग्रेस में शामिल हो गए।
सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस रोंगहांग को दिफु सीट से मैदान में उतार सकती हैं, जहां से वह विधायक हैं।
राज्य के खनन मंत्री रोंगहांग एआईसीसी महासचिव जितेंद्र सिंह और कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।
मंत्री ने कहा, '' जिस तरह मेरा टिकट काटा गया वो तरीका मुझे पसंद नहीं आया। मैंने पूरी जिम्मेदारी से अपना कर्तव्य निभाया। कुछ लोगों की साजिश के चलते मुझे टिकट नहीं दिया गया।''
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गैर-पारदर्शी तरीके से कार्य करती है।
रोंगहांग ने कहा, ''मुझे लगता है कि भाजपा में रहकर मैं जनता के लिए कार्य नहीं कर पाऊंगा, इसलिए मैंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)