देश की खबरें | असम: बाढ़ की स्थिति में सुधार, मृतकों की संख्या 30 पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बुधवार को बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ लेकिन एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ इस वर्ष बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 पहुंच गई। यह जानकारी एक आधिकारिक बुलेटिन में दी गई।
गुवाहाटी, नौ जुलाई असम में बुधवार को बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ लेकिन एक और व्यक्ति की मौत होने के साथ इस वर्ष बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 पहुंच गई। यह जानकारी एक आधिकारिक बुलेटिन में दी गई।
इस बीच प्रभावित जिलों और प्रभावित लोगों की संख्या में कमी आई है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि गोलाघाट जिले के मोरोंगी राजस्व क्षेत्र से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है।
नवीनतम मौत के साथ इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 30 हो गई है, जिनमें मिट्टी धंसने से मरने वालों की संख्या छह है।
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि ऊपरी इलाकों में बारिश के कारण राज्य में बाढ़ आ गई है।
शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारी सरकार लोगों की सभी जरूरतों को पूरा करने तथा त्वरित बचाव और पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर मौजूद है।’’
गोलाघाट, नगांव, होजाई, कार्बी आंगलोंग और जोरहाट के पांच जिलों के कुल मिलाकर 14 राजस्व मंडल और 175 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।
इसमें कहा गया है कि 29 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जिनमें सबसे अधिक 23,084 लोग गोलाघाट के है।
बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को छह जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या 32,000 से अधिक थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

