देश की खबरें | असम सरकार ने लचित बोड़फूकन पर बनी फिल्म को लेकर जियो सिनेमा के साथ समझौता किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दर्शकों तक व्यापक पहुंच बनाने के लिये असम सरकार ने पूर्ववर्ती अहोम साम्राज्य के जनरल लचित बोड़फूकन पर बनाई गई एक लघु फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के लिए जियो सिनेमा के साथ समझौता किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

गुवाहाटी, 22 जुलाई दर्शकों तक व्यापक पहुंच बनाने के लिये असम सरकार ने पूर्ववर्ती अहोम साम्राज्य के जनरल लचित बोड़फूकन पर बनाई गई एक लघु फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने के लिए जियो सिनेमा के साथ समझौता किया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी है।

आधिकारिक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि राज्य सरकार दुनिया के सबसे बड़े बिहू नृत्य और असम चाय के 200 साल जैसे विषयों पर इसी तरह की लघु फिल्में बनाएगी और विभिन्न ओटीटी के साथ साझेदारी के माध्यम से इनका प्रदर्शन करेगी।

इसमें कहा गया है, ‘‘अब, यह सुनिश्चित करने के लिए कि इस फिल्म को दर्शकों तक व्यापक पहुंच मिले, असम सरकार ने लघु फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित करने के लिए जियो सिनेमा के साथ समझौता किया है। ऐसा करने से, यह राष्ट्रीय स्तर पर दर्शकों तक पहुंच बनाने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाला पहला राज्य बन गया है।’’

ओटीटी प्लेटफार्म के तेजी से बढ़ते आधार की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा, “15 करोड़ टेलीविजन सेट की तुलना में हमारे पास लगभग 45 करोड़ ओटीटी ग्राहक (सब्सक्राइबर्स) हैं। हम नए युग के दर्शकों को असम की महान ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत दिखाना चाहते हैं, और आने वाले दिनों में हम इस उद्देश्य के लिए कुछ सफल प्लेटफार्म का लाभ उठाने की योजना बना रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘असम के लिए यह गर्व का क्षण है कि लचित बोड़फूकन पर बनी फिल्म अब देश के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म में से एक जियो सिनेमा पर उपलब्ध है।’’

बोड़फूकन पर फिल्म का निर्माण राज्य सरकार द्वारा उनकी 400वीं जयंती समारोह के तहत किया गया था और पहली बार पिछले साल 25 नवंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में इसका प्रदर्शन किया गया था।

बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार दुनिया के सबसे बड़े बिहू उत्सव और असम चाय के 200 साल जैसे विषयों पर ऐसी ही लघु फिल्में बनाएगी और इन्हें भारत के कुछ शीर्ष ओटीटी प्लेटफार्म जैसे जियो सिनेमा, हॉटस्टार, प्राइम वीडियो आदि पर उपलब्ध कराया जायेगा।

रंजन रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\