देश की खबरें | असम सरकार आतंकवादी हमले में जीवित बचे परिवार को जम्मू-कश्मीर से लाने की व्यवस्था कर रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम सरकार जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में जीवित बचे एक परिवार को वापस लाने के लिए व्यवस्था कर रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 23 अप्रैल असम सरकार जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में जीवित बचे एक परिवार को वापस लाने के लिए व्यवस्था कर रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इनमें अधिकतर पर्यटक थे।

सीएमओ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने पहलगाम आतंकी हमले में असम के एक जीवित बचे व्यक्ति से बात की है और कल उनके साथ हुई घटना की पूरी जानकारी ली।’’

सरकार ने अभी तक परिवार की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

पोस्ट में कहा गया है, ‘‘पूरे परिवार की असम वापसी की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और असम सरकार परिवार को जल्द से जल्द राज्य वापस लाने के लिए भारत सरकार के संपर्क में है।’’

इस बीच, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि ताबूतों की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं और इसने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम के लोग दिवंगत लोगों के लिए प्रार्थना करने में गृह मंत्री अमित शाह जी के साथ शामिल हैं। इस नापाक हमले का बदला लिया जाएगा और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा... भारत कभी नहीं भूलेगा और कभी माफ नहीं करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now