देश की खबरें | असम गैस कुआं हादसे में प्रभावित हुए सभी लोगों को मुआवजा देगी सरकार, ऑयल इंडिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि ऑयल इंडिया के बागजान गैस कुआं हादसे में प्रभावित हुए सभी लोगों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाएगा।

जियो

तिनसुकिया (असम), 14 जून केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि ऑयल इंडिया के बागजान गैस कुआं हादसे में प्रभावित हुए सभी लोगों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाएगा।

प्रधान सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ‘ऑयल इंडिया’ के बागजान कुएं में मंगलवार दोपहर को भीषण आग लगने की घटना से उपजी स्थिति की समीक्षा के लिये शनिवार को असम पहुंचे। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई के धारावी में 13 नए मरीज पाए गए: 14 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रधान के साथ आपदा स्थल एवं राहत शिविरों में गये असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, ‘‘एक मॉडल और एक पशु चिकित्सा अस्पताल, एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और एक कौशल विकास केंद्र बागजान में स्थापित किये जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज मैंने घोषणा की है कि बागजान तटबंध का निर्माण 27 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के मामा आरसी सिंह ने सरकार से CBI जांच कराने की मांग की.

एक राहत शिविर में रह रहे लोगों से प्रधान ने कहा, ‘‘हम सभी प्रभावित लोगों को मुआवजा देंगे। चाय बागान, सुपारी पेड़, मछली, मकानों और अन्य संपत्तियों को पहुंचे नुकसान को लेकर असम सरकार के परामर्श से मुआवजा दिया जाएगा।’’

आपदा स्थल का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आपदा के स्थायी हल के लिये कोशिश कर रही है, ताकि इसकी पुनरावृत्ति ना हो।

प्रधान ने कहा, ‘‘ऑयल इंडिया एक असमिया कंपनी है। यह यहां कई दशकों से काम कर रही है। केंद्र और राज्य, दोनों ने ही उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है। हम इस घटना के दोषियों को दंडित करेंगे, चाहे वह कोई रसूखदार व्यक्ति ही क्यों ना हो।’’

कंपनी और तिनसुकिया जिला प्रशासन ने 7,000 से अधिक लोगों को गैस कुआं स्थल से 7,000 से अधिक लोगों को 14 राहत शिविरों में पहुंचाया है।

सोनोवाल ने कहा कि प्रशासन द्वारा सर्वेक्षण किये जाने के बाद सभी प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बागजान और तिनसुकिया शहर के बीच पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इलाके की एक महिला स्व सहायता समूह वित्तीय सहायता मुहैया करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मागुरी-मोतापुंग आर्द्रभूमि बागजान की संपत्ति है। ऑयल इंडिया आर्द्रभूमि की सफाई करेगी।

सोनोवाल ने कहा कि विशेषज्ञ यथाशीघ्र आग बुझाने के लिये अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रहे हैं, ताकि विस्थापित लोगों का पुनर्वास किया जा सके।

दोनों नेताओं से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने पुनर्वास एवं मुआवजे के लिये उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

बागजान के कुआं संख्या पांच से घटना के 19 दिन पहले से गैस का अनियंत्रित रिसाव हो रहा था और मंगलवार दोपहर उसमें आग लग गई।

इस घटना की जांच के लिये अभी पांच जांच चल रही है। इसके अलावा, तकनीकी स्वरूप की दो और स्वतंत्र जांच चल रही है।

मुख्यमंत्री ने वन (वन्यजीव) के अतिरिक्त प्रधान संरक्षक को इस घटना का आसपास के इलाकों में पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी पर पड़ने वाले प्रभाव का भी अध्ययन करने को कहा है।

इस घटना को लेकर ऑयल इंडिया और जॉन एनर्जी के खिलाफ एक मामला भी दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\