देश की खबरें | असम : अवैध शराब उत्पादन इकाई में टैंक की सफाई करते समय चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के तिनसुकिया जिले में बृहस्पतिवार को अवैध शराब उत्पादन इकाई में टैंक की सफाई करते समय संभवतः किसी हानिकारक गैस के कारण दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तिनसुकिया (असम), 10 अगस्त असम के तिनसुकिया जिले में बृहस्पतिवार को अवैध शराब उत्पादन इकाई में टैंक की सफाई करते समय संभवतः किसी हानिकारक गैस के कारण दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतकों में शराब बनाने वाली इकाई का 70 वर्षीय मालिक और उसका बेटा भी शामिल है।

यह घटना तलप थाना क्षेत्र के टिपुक में उस वक्त हुई, जब चारों सफाई के लिए टैंक में उतरे।

एक अधिकारी ने कहा, “बड़े टैंक का उपयोग देसी शराब बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया गुड़ को पिघलाने के लिए किया जाता था।”

उन्होंने कहा कि संदेह है कि टैंक के अंदर किसी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से इन लोगों की मौत हो गई, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

अधिकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान इकाई के मालिक रामप्रसाद राय, उसके 40 वर्षीय बेटे पाटगिरि और दो मजदूरों-जगदीश ग्वाला (40) और पुक्ला किसान (38) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, “रामप्रसाद राय लंबे समय से अवैध शराब के उत्पादन में शामिल था और इस क्षेत्र में गुप्त रूप से काम करता था। पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा उसकी अवैध शराब भट्टी को कई बार नष्ट करने के बावजूद, वह हर बार फिर से शराब बनाने लग जाता था।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\