एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति सुधरी, 17 जिलों में अभी सात लाख लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। हालांकि अभी 17 जिलों में लगभग सात लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति सुधरी, 17 जिलों में अभी सात लाख लोग प्रभावित

गुवाहाटी, पांच जुलाई असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। हालांकि अभी 17 जिलों में लगभग सात लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की नियमित बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार धेमाजी, बिश्वनाथ, चिरांग, दारंग, नलबाड़ी, बारपेटा, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, गोलपाड़ा, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, मोरीगांव, नागांव, गोलाघाट, जोरहाट और तिनसुकिया जिलों में बाढ़ के कारण 6.8 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

यह भी पढ़े | कानपुर एनकाउंटर: आरोपी विकास दुबे के आवास से भारी मात्र में हथियार बरामद: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के अनुसार बारपेटा बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है जहां 3.98 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इसके बाद दक्षिण सालमारा में लगभग 87,000 लोग प्रभावित हैं। गोलपाड़ा में 78,200 से अधिक लोग प्रभावित हैं।

बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने चार जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान 210 लोगों को बचाया है।

यह भी पढ़े | गुजरात के कच्छ जिले में 4.2 तीव्रता का आया भूकंप.

शनिवार तक बाढ़ से 18 जिलों में 10.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित थे।

राज्य में इस वर्ष अब तक बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 61 है जिनमें से 37 लोगों की मौत बाढ़ से और 24 लोगों की मौत भूस्खलन से हुई है।

इसमें कहा गया है कि अधिकारियों ने पांच जिलों में 62 राहत शिविर और वितरण केन्द्र स्थापित किये हैं जहां इस समय 4,852 लोग शरण लिये हुए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2020 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).