असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 10.63 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति में शनिवार को कुछ सुधार हुआ. राज्य के 20 जिलों में अब भी 10.63 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. सरकारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है. प्रदेश में 20 जिले अब भी जलमग्न हैं और करीब 75,710 हेक्टेयर में कृषि भूमि जलमग्न हो गयी हैं.

असम में बाढ़ से तबाही (Photo Credits: Twitter)

गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थिति में शनिवार को कुछ सुधार हुआ. राज्य के 20 जिलों में अब भी 10.63 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. सरकारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है. प्रदेश में 20 जिले अब भी जलमग्न हैं और करीब 75,710 हेक्टेयर में कृषि भूमि जलमग्न हो गयी हैं. राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 135 पर बनी हुई है. इनमें से बाढ़ के कारण 109 और भूस्खलन के कारण 26 लोगों की मौत हुई है.

प्रदेश में गोवालपारा जिला बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. जिले में लगभग 3.41 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. इसके बाद मोरीगांव में 1.73 लाख से अधिक लोग और धुबरी में 38,448 लोगों का जनजीवन बाढ़ से प्रभावित हुआ है.

यह भी पढ़ें- जरुरी जानकारी | कोविड-19, बाढ़ के बाद भी असम में उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की गयी: बीपीसीएल

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार ब्रह्मपुत्र नदी धुबरी शहर, जोरहाट के नेमाटीघाट और सोनितपुर जिले के तेजपुर में खतरे के निशान के ऊपर बह रही है जबकि इसकी सहायक नदियां धनसिरी, जिया भराली, कोपिली और बेकी भी विभिन्न जिलों में खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश