एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मुंबई में भारी बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में सोमवार को बाढ़ की स्थिति और खराब होने के साथ राज्य में वर्षा जनित घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई है ।

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, मुंबई में भारी बारिश का अनुमान

नयी दिल्ली, 13 जुलाई असम में सोमवार को बाढ़ की स्थिति और खराब होने के साथ राज्य में वर्षा जनित घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई है ।

बाढ़ से असम के करीब 22 लाख लोग प्रभावित हुए हैं हालांकि मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मॉनसून दक्षिण की ओर बढ़ रहा है और पूर्वोत्तर क्षेत्र में बारिश की तीव्रता में कमी आएगी ।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का मीडिया पर बड़ा आरोप, बड़े हिस्से पर फासीवादी ताकतों का कब्जा.

मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून पश्चिम तट में कोंकण गोवा से केरल की ओर सक्रिय है । मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा कि 16 जुलाई तक मुंबई में भारी बारिश होने का अनुमान है हालांकि 15 जुलाई को महानगर में सबसे तेज बारिश हो सकती है ।

दिल्ली में नमी का स्तर 87 प्रतिशत तक पहुंच जाने के कारण उमस की स्थिति बनी हुई है। अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर बड़ी राहत, देश में पिछले 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक, रिकवरी दर 63.02 फीसदी दर्ज.

पूर्व में मानसून बिहार में जमुई , झारखंड में दुमका और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ा है । इससे उत्तर बंगाल के लोगों को कुछ राहत मिलेगी जहां पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हुई है।

पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य के करीब रहा । दोनों राज्यों में मौसम शुष्क बना रहा । हालांकि अगले कुछ दिनों में दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है ।

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । हरियाणा के अंबाला में तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).