एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम : पांच बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के करीमगंज जिले में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश के दौरान पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया और उन्हें पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया गया। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | असम : पांच बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए

गुवाहाटी, पांच सितंबर असम के करीमगंज जिले में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश के दौरान पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया और उन्हें पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया गया। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत-बांग्लादेश सीमा पर सतर्कता बरत रही असम पुलिस ने इन बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की और उन्हें रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर उनके देश वापस भेज दिया।’’

जिन लोगों को वापस भेजा गया है उनकी पहचान मोहम्मद शबीर रहमान, मोहम्मद शकील, दिलावर हुसैन, मोहम्मद अली और मोहम्मद भाईजीत के तौर पर हुई है।

शर्मा ने कहा, ‘‘हम घुसपैठ-मुक्त असम के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

असम पुलिस ने बुधवार को इन पांच लोगों को पकड़ा था जब वे पड़ोसी त्रिपुरा से करीमगंज में घुसने की कोशिश कर रहे थे। बाद में उन्हें भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांग्लादेशी अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया।

बांग्लादेश में हालिया उथल-पुथल के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पूर्वोत्तर में 1,885 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा के पास सतर्कता बढ़ा दी है।

पुलिस महानिदेशक जी. पी. सिंह ने कहा कि असम पुलिस भी सीमा के पास हाई अलर्ट पर है और सुनिश्चित कर रही है कि राज्य में कोई भी अवैध रूप से प्रवेश नहीं कर सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2024 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).