देश की खबरें | असम : तिनसुकिया में सैन्य शिविर के बाहर धमाका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के तिनसुकिया जिले में एक सैन्य शिविर के गेट के बाहर ग्रेनेड में विस्फोट हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तिनसुकिया, 23 नवंबर असम के तिनसुकिया जिले में एक सैन्य शिविर के गेट के बाहर ग्रेनेड में विस्फोट हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि यह विस्फोट बुधवार शाम डिराक में एक सैन्य शिविर के गेट के सामने हुआ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारी जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने शिविर के अंदर ग्रेनेड फेंकने की कोशिश की लेकिन वह बाहर गिर गया और उसमें विस्फोट हो गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।’’

सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम, 1958 (अफस्पा) को एक अक्टूबर से असम के चार जिलों - डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, शिवसागर और चराइदेव में विस्तार दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

Darshan Kumar Dies: T-सीरीज के स्तंभ और गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 साल की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स