एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम कांग्रेस के विधायक सुशांत बोरगोहेन, तरुण गोगोई की ओएसडी रहीं बरनाली भाजपा में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में विपक्षी कांग्रेस से दो बार विधायक रहे सुशांत बोरगोहेन और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) रहीं बरनाली सैकिया बोरा रविवार को सत्ताधारी भाजपा में शामिल हो गईं।

देश की खबरें | असम कांग्रेस के विधायक सुशांत बोरगोहेन, तरुण गोगोई की ओएसडी रहीं बरनाली भाजपा में शामिल

गुवाहाटी, एक अगस्त असम में विपक्षी कांग्रेस से दो बार विधायक रहे सुशांत बोरगोहेन और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) रहीं बरनाली सैकिया बोरा रविवार को सत्ताधारी भाजपा में शामिल हो गईं।

पाला बदलने से पहले बोरगोहेन ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा, “युवा और ऊर्जावान, उनके हमारे साथ आने से पार्टी को काफी मजबूती और फायदा मिलेगा। मैं भाजपा परिवार में उनका स्वागत करता हूं।”

थोरा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बोरगोहेन और बोरा को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भावेश कलिता की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

कांग्रेस के सचिव अमित अग्रवाल और जुबली पोद्दार वैश्य तथा उसकी मीडिया पैनल का हिस्सा रहीं मृगांका ज्योति बरुआ ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

बोरगोहेन ने कहा, “मैं कांग्रेस में कई आंतरिक मुद्दों को लेकर चिंतित था और उनके पार्टी में बने रहने की उम्मीद है। इसलिये मैंने भाजपा में जाने का फैसला किया और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य के लोगों की सेवा करूंगा।”

वह इस पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनने के तीन महीने के अंदर कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले दूसरे विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2021 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).