देश की खबरें | लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में असम कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रखा मौन व्रत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में विपक्षी कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हाल में हुयी हिंसा के विरोध में सोमवार को यहां मौन व्रत रखा और घटना में कथित संलिप्तता को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने के साथ ही केंद्रीय मंत्री को भी पद से हटाने की मांग की।

गुवाहाटी, 11 अक्टूबर असम में विपक्षी कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हाल में हुयी हिंसा के विरोध में सोमवार को यहां मौन व्रत रखा और घटना में कथित संलिप्तता को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने के साथ ही केंद्रीय मंत्री को भी पद से हटाने की मांग की।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने संवाददाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों के आंदोलन के दौरान हिंसा की घटना के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत मेघदूत भवन (जीपीओ) के बाहर यह मौन व्रत रखा गया।

लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को चार किसानों और दो भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी।

बोरा ने कांग्रेस द्वारा देश भर में किये जा रहे विरोध प्रदर्शन को "लोकतंत्र बचाने" के लिए पार्टी का प्रयास करार देते हुए कहा, "वीवीआईपी और आम नागरिकों के लिए कानून अलग-अलग नहीं हो सकता। मंत्री के बेटे को आत्मसमर्पण करने तक गिरफ्तार करने का कोई प्रयास नहीं किया गया था।"

एपीसीसी प्रमुख ने इस घटना में कैबिनेट मंत्री के बेटे की कथित भागीदारी के संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया, जाकिर हुसैन सिकदर और सांसद प्रद्युत बोरदोलोई प्रदर्शन में शामिल होने वालों में शामिल थे।

इससे पहले, पांच अक्टूबर को, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में हिरासत में लिये जाने के विरोध में पूरे असम में धरना दिया था। प्रियंका को उस वक्त हिरासत में लिया गया था, जब वह लखीमपुर खीरी में मारे गए और घायल लोगों के परिजनों से मिलने जा रही थीं।

सुरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\