देश की खबरें | ट्विटर परिचय में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिखने के साथ असम के मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने विपक्ष के गठबंधन पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने ‘ट्विटर परिचय’ में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ कर दिया है जो कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने की उनकी ‘‘यात्रा’’ को दर्शाता है।

गुवाहाटी, 24 जुलाई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने विपक्ष के गठबंधन पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने अपने ‘ट्विटर परिचय’ में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ कर दिया है जो कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने की उनकी ‘‘यात्रा’’ को दर्शाता है।

विपक्षी दलों ने बेंगलुरू में हुई बैठक के बाद 18 जुलाई को अपने गठबंधन का ऐलान किया था जिसका नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस’ (इंडिया) रखा था। इसके बाद शर्मा ने अपने ट्विटर पर दिए अपने परिचय से ‘चीफ मिनिस्टर ऑफ असम, इंडिया’ में बदलाव करते हुए ‘चीफ मिनिस्टर ऑफ असम, भारत’ कर दिया।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, “(ट्विटर पर) मेरे पिछले परिचय में मैंने असम, ‘इंडिया’ का उल्लेख किया था। मैं ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ से ‘भारतीय जनता पार्टी’ में जाने की अपनी यात्रा को अपडेट करना भूल गया था। अब मैंने अपने परिचय में गर्व से बदलाव करते हुए इसे ‘असम, भारत’ कर दिया है। कांग्रेस के कुछ मित्र मुझसे पूछ रहे हैं कि मैंने अपने परिचय में बदलाव क्यों किया है। मुझे उम्मीद है कि यह स्पष्टीकरण उन्हें संतुष्ट कर देगा।”

ट्विटर परिचय में बदलाव करते हुए शर्मा ने कहा कि सभ्यतागत संघर्ष ‘इंडिया’ और ‘भारत’ के इर्द-गिर्द केंद्रित है। उन्होंने कहा, “औपनिवेशिक विरासतों से खुद को मुक्त कराने के लिए संघर्ष करना चाहिए।”

शर्मा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि उन्हें यह प्रधानमंत्री को बताना चाहिए जिन्होंने सरकारी योजनाओं के ‘स्किल इंडिया’ और ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ जैसे नाम दिए हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मोदी ने अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ‘टीम इंडिया’ के तौर पर साथ में काम करने के लिए कहा था तथा ‘वोट इंडिया’ संबंधी अपील भी की थी।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “इंडिया भारत है और भारत इंडिया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\