देश की खबरें | असम के मुख्यमंत्री ने बराक घाटी में 767 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को बराक घाटी के कछार और हैलाकंडी जिले में 767 करोड़ रुपये मूल्य की विभिन्न अवसंरचना परियोजनाओं की शुरुआत की।
सिलचर, सात सितंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को बराक घाटी के कछार और हैलाकंडी जिले में 767 करोड़ रुपये मूल्य की विभिन्न अवसंरचना परियोजनाओं की शुरुआत की।
बराक घाटी के दो दिवसीय दौरे पर आए शर्मा ने क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्रों के 18,869 लाभार्थियों को शामिल करते हुए 75 योजनाओं का उद्घाटन किया।
उन्होंने 229 करोड़ रुपये की वित्तीय लागत वाली पांच योजनाएं शुरू कीं और 538 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं की नींव रखी।
मुख्यमंत्री ने 48 करोड़ रुपये की लागत से कछार के एक एकीकृत जिला आयुक्त कार्यालय, सिलचर में 16 करोड़ रुपये के एक सम्मेलन केंद्र और 210 करोड़ रुपये की लागत से बोरखोला से कलैन तक 22 किमी लंबी सड़क के सुधार की नींव रखी।
उन्होंने एक आधिकारिक समारोह में कहा कि 264 करोड़ रुपये की लागत से सेचाबारी से हैलाकांडी तक 24 किमी की एक और सड़क का उन्नयन किया जाएगा।
शर्मा ने बराक नदी पर तीन पुल का भी उद्घाटन किया और डीसी कार्यालय कछार के परिसर में लाचित बोरफुकन की एक प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने हैलाकांडी में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया।
सिलचर में एक सार्वजनिक सभा में उन्होंने कहा, ‘‘अन्य क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ बराक घाटी के परिवहन को बढ़ावा देने को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और सिलघाट में एक और पुल का निर्माण किया जाएगा।’’
बराक घाटी में नल से जल योजना का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने में सुविधा होगी।
शर्मा ने हैलाकांडी का दौरा किया और एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)