देश की खबरें | असम झड़प: एक पुलिस थाना क्षेत्र से कर्फ्यू हटाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के सोनितपुर जिला प्रशासन ने सोमवार को अनिश्चितकालीन कर्फ्यू एक पुलिस थाना क्षेत्र से हटा लिया लेकिन कहा कि यह अन्य इलाकों में जारी रहेगा। यह कर्फ्यू गत पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर दो समूहों में झड़प के बाद लगाया था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तेजपुर (असम), 10 अगस्त असम के सोनितपुर जिला प्रशासन ने सोमवार को अनिश्चितकालीन कर्फ्यू एक पुलिस थाना क्षेत्र से हटा लिया लेकिन कहा कि यह अन्य इलाकों में जारी रहेगा। यह कर्फ्यू गत पांच अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर दो समूहों में झड़प के बाद लगाया था।

दो गांवों में झड़पों के बाद पांच अगस्त की रात में ढेकियाजुली और थेलमारा पुलिस थानों के तहत आने वाले क्षेत्रों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया था।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: राजस्थान कांग्रेस में सुलह, राहुल गांधी से मिलने के बाद माने सचिन पायलट, कहा- मुझे पद की लालसा नहीं.

सोनितपुर के उपायुक्त मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने एक आदेश में कहा कि ढेकियाजुली थाना क्षेत्र से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू हटा लिया गया है।

आदेश के अनुसार, हालांकि कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार राज्य के बाकी हिस्सों की तरह, ढेकियाजुली में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Mobile Phone Blast: तमिलनाडु में मोबाइल फोन विस्फोट, महिला समेत उसके दो बच्चों की झुलसकर मौत.

अधिकारियों ने कहा कि अयोध्या में पांच अगस्त को राम मंदिर के शिलान्यास समारोह का जश्न मनाने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक बाइक रैली निकाली थी जिसके बाद पश्चिम बोरगांव पंचायत के अंतर्गत आने वाले भोरा सिंगोरी और गोरुदुबा गांवों में झड़पें हुईं।

बाइक सवार तेज संगीत बजाते हुए और 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए बिना अनुमति के एक जुलूस के रूप में थेलमारा थाना क्षेत्र के भोरा सिंगोरी स्थित एक शिव मंदिर गए।

स्थानीय लोगों ने बाइक सवार लोगों के क्षेत्र में तेज संगीत बजाने का विरोध किया और सवाल किया कि कोविड-19 महामारी के समय यह रैली क्यों निकाली जा रही है। इससे दोनों पक्षों में बहस हुई जो बाद में एक झड़प में तब्दील हो गयी। हिंसा बाद में गौरुदुबा में भी फैल गई जो कि भोरा सिंगोरी से लगा हुआ है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को घटना की जांच करने का आदेश दिया है।

इस संबंध में तीन मामले दर्ज किये गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\