देश की खबरें | असम के मुख्यमंत्री ने गर्ग चटर्जी को गिरफ्तार करने का दिया आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने राजनीतिक टिप्पणीकार गर्ग चटर्जी को कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणी करने के लिए पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर असम लाने का आदेश शुक्रवार को दिया।

जियो

गुवाहाटी, 19 जून असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने राजनीतिक टिप्पणीकार गर्ग चटर्जी को कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणी करने के लिए पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर असम लाने का आदेश शुक्रवार को दिया।

चटर्जी ने पहले अहोम राजा स्वर्गदेव सुकफा के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके लिए सोनोवाल ने गुवाहाटी पुलिस को आदेश दिया कि तत्काल पश्चिम बंगाल जाकर चटर्जी को गिरफ्तार किया जाए।

यह भी पढ़े | सर्वदलीय बैठक में राजनीति से ऊपर उठकर नेताओं ने कहीं दिल की बात, चीन को सबक सिखाने के लिए पीएम मोदी का किया समर्थन.

एक आधिकारिक वक्तव्य जारी कर कहा गया, “मुख्यमंत्री ने आज गुवाहाटी पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि पश्चिम बंगाल के गर्ग चटर्जी को गिरफ्तार कर असम लाया जाए। गर्ग ने सोशल मीडिया पर स्वर्गदेव चाओलुंग सुकफा और अहोम समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।”

चटर्जी को गिरफ्तार कर मुकदमे का सामना करने के वास्ते असम लाने के लिए सोनोवाल ने पुलिस आयुक्त को शुक्रवार रात को ही रवाना होने को कहा।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वाराणसी में किए गए विभिन्न विकास परियोजनाओं पर समीक्षा बैठक की: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस संबंध में पहले ही असम पुलिस की अपराध शाखा में चटर्जी के विरुद्ध मामला दर्ज है।

इसके अतिरिक्त भड़काऊ बयान देने के लिए चटर्जी पर चार अन्य मामले दर्ज हैं।

वक्तव्य में कहा गया, “मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुवाहाटी पुलिस आयुक्त ने पुलिस उपायुक्त (अपराध) बरुन पुरकायस्थ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल को आज रात कोलकाता रवाना होने का आदेश दिया है।”

सोनोवाल ने कहा कि सुकफा असमी पहचान के जनक थे और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू