देश की खबरें | लालदुहोमा सीमा विवाद पर चर्चा के लिए इस महीने मिल सकते हैं असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा इस महीने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात कर दोनों राज्यों के बीच जारी सीमा विवाद पर चर्चा कर सकते हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आइजोल, आठ जनवरी मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा इस महीने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात कर दोनों राज्यों के बीच जारी सीमा विवाद पर चर्चा कर सकते हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 19 जनवरी को मेघालय की राजधानी शिलांग में होने वाले उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) के पूर्ण सत्र के दौरान उनके बीच चर्चा होने की उम्मीद है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों नेता दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को सुलझाने के लिए सीमा मुद्दों पर चर्चा करेंगे।’’

प्रस्तावित एनईसी पूर्ण सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। मिजोरम की असम के साथ 164.6 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है।

इस विवाद ने जुलाई 2021 में एक भयानक मोड़ ले लिया था, जब दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच अंतर-राज्यीय सीमा पर गोलीबारी हुई थी, जिसमें छह पुलिसकर्मियों और असम के एक नागरिक की मौत हो गई थी।

मिजोरम के वैरेंगटे गांव के पास विवादित इलाके में हुई हिंसक झड़प में 60 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\