जरुरी जानकारी | एएसके ऑटो का शेयर अपने पहले दिन के कारोबार में 10 प्रतिशत चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एएसके ऑटोमोटिव लि. का शेयर बुधवार को अपने कारोबार के पहले दिन निर्गम मूल्य 282 रुपये पर 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 15 नवंबर एएसके ऑटोमोटिव लि. का शेयर बुधवार को अपने कारोबार के पहले दिन निर्गम मूल्य 282 रुपये पर 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी के शेयर की शुरुआत निर्गम मूल्य से 8.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 304.90 रुपये पर हुई। फिर यह 10.54 प्रतिशत बढ़कर 311.75 रुपये पर पहुंच गया। अंत में कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 310.20 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर यह 7.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 303.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के अंत में यह 9.89 प्रतिशत के उछाल के साथ 309.90 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,115.36 करोड़ रुपये रहा।

दिन में बीएसई पर कंपनी के 14.35 लाख शेयरों और एनएसई पर 2.16 करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ।

एएसके ऑटोमोटिव के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के तीसरे व अंतिम दिन गत बृहस्पतिवार को 51.14 गुना अभिदान मिला था। 833.91 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 268-282 रुपये प्रति शेयर था।

गुरुग्राम की कंपनी एएसके ऑटोमोटिव भारत में दोपहिया वाहनों के लिए ब्रेक-शू और उन्नत ब्रेकिंग सिस्टम के सबसे बड़े विनिर्माताओं में से एक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now