खेल की खबरें | एशियाई नौकायन चैम्पियनशिप: अर्जुन लाल एवं रवि की जोड़ी ने स्वर्ण, परमिंदर ने रजत जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौकाचालक अर्जुन लाल जाट और रवि ने शनिवार को यहां एशियाई नौकायन चैंपियनशिप में पुरुष युगल स्कल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि परमिंदर सिंह ने पुरुष एकल स्कल्स प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया।

बैंकाक, 11 दिसंबर भारतीय नौकाचालक अर्जुन लाल जाट और रवि ने शनिवार को यहां एशियाई नौकायन चैंपियनशिप में पुरुष युगल स्कल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि परमिंदर सिंह ने पुरुष एकल स्कल्स प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया।

अर्जुन और रवि ने रायओंग स्थित ‘ रॉयल थाई नेवी रोइंग सेंटर’ में स्वर्ण पदक के मैच में किंग ली और लुटोंग झांग की चीन की जोड़ी और उज्बेकिस्तान के दावरजोन दावरोनोव और अब्दुलो मुखमादिव की जोड़ी को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

तोक्यो ओलंपिक में भाग ले चुके अर्जुन और उनके साथी रवि ने छह मिनट 57.883 सेकेंड में रेस पूरी की जबकि चीनी जोड़ी ने सात मिनट 02.374 सेकेंड का समय लिया।

इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के पुरुष युगल स्कल्स स्पर्धा में यह भारत का लगातार दूसरा पदक है। भारतीय खिलाड़ियों ने 2019 एशियाई रोइंग चैम्पियनशिप में कांस्य जीता था।

अर्जुन ने इससे पहले पिछली महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पुरुषों की ‘लाइटवेट सिंगल स्कल्स’ स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

परमिंदर ने इसके बाद अपनी स्पर्धा में आठ मिनट 7.323 सेकेंड के साथ रजत पदक जीत कर भारत को दिन का दूसरा पदक दिलाया। पुरुष एकल स्कल्स प्रतियोगिता का स्वर्ण उज्बेकिस्तान के खोलमुरजाव शाखबोज ने सात मिनट 56.307 सेकेंड के साथ अपने नाम किया। इसमें इंडोनेशिया के मेमो आठ मिनट 10.55 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भारतीय नौकायन खिलाड़ी रविवार को होने वाली पांच और स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचे है जहां वे पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\