एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एशियन पेंट्स ने एक्जो नोबेल में अपनी पूरी हिस्सेदारी 734 करोड़ रुपये में बेची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेंट्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एशियन पेंट्स ने बुधवार को ड्यूलक्स पेंट बनाने वाली एक्जो नोबेल इंडिया में अपनी पूरी 4.42 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार के लेनदेन के माध्यम से 734 करोड़ रुपये में बेच दी। इस तरह एशियन पेंट्स अब एक्जो नोबेल से पूरी तरह बाहर निकल गई है।

जरुरी जानकारी | एशियन पेंट्स ने एक्जो नोबेल में अपनी पूरी हिस्सेदारी 734 करोड़ रुपये में बेची

नयी दिल्ली, नौ जुलाई पेंट्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एशियन पेंट्स ने बुधवार को ड्यूलक्स पेंट बनाने वाली एक्जो नोबेल इंडिया में अपनी पूरी 4.42 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार के लेनदेन के माध्यम से 734 करोड़ रुपये में बेच दी। इस तरह एशियन पेंट्स अब एक्जो नोबेल से पूरी तरह बाहर निकल गई है।

एशियन पेंट्स ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने “एक्जो नोबेल इंडिया लिमिटेड में अपने सभी 20,10,626 इक्विटी शेयर बेच दिए हैं, जो उसकी चुकता शेयर पूंजी का 4.42 प्रतिशत है।”

कंपनी ने बताया कि यह बिक्री थोक सौदा प्रणाली के माध्यम से 3,651 रुपये प्रति शेयर की दर से की गई।

पिछले महीने सज्जन जिंदल की जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने नीदरलैंड की पेंट विनिर्माता एक्जो नोबेल की भारतीय इकाई का 12,915 करोड़ रुपये के सौदे में अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही जेएसडब्ल्यू देश में पेंट उद्योग में चौथी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी।

जेएसडब्ल्यू पेंट्स 8,986 करोड़ रुपये में एक्जो नोबेल इंडिया में 74.76 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी और खुले बाजार से 3,929.06 करोड़ रुपये तक में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए खुली पेशकश लाएगी।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एशियन पेंट्स ने गुरुग्राम स्थित एक्जो नोबेल इंडिया में 20,10,626 शेयर बेचे, जो 4.42 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। शेयरों का निपटान औसतन 3,651 रुपये प्रति शेयर की दर से किया गया, जिससे लेनदेन का मूल्य 734.08 करोड़ रुपये हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).