जरुरी जानकारी | एशियन पेंट्स का चौथी तिमाही का मुनाफा मामूली बढ़त के साथ 874 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियन पेंट्स का 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली बढ़त के साथ 874.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 10 मई एशियन पेंट्स का 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ मामूली बढ़त के साथ 874.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।
एशियन पेंट्स ने वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में 869.89 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 20.60 प्रतिशत बढ़कर 7,889.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में यह 6,541.94 करोड़ रुपये थी।
चौथी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 6,677.11 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 5,576.38 करोड़ रुपये रहा था।
एशियन पेंट्स का मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष का एकीकृत शुद्ध लाभ 3.80 प्रतिशत घटकर 3,084.81 करोड़ रुपये रह गया। जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में यह 3,206.75 करोड़ रुपये रहा था।
बीते पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की परिचालन आय 28,923.48 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 21,485.20 करोड़ रुपये रही थी।
एशियन पेंट्स ने शेयर बाजारों को भेजी एक अलग सूचना में कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को हुई बैठक में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए एक रुपये के अंकित मूल्य के शेयर पर 15.50 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

