एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | एशियन पेंट्स को दूसरी तिमाही में 804 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियन पेंट्स का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 32.83 प्रतिशत बढ़कर 803.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बिक्री में मजबूती के चलते कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

जरुरी जानकारी | एशियन पेंट्स को दूसरी तिमाही में 804 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर एशियन पेंट्स का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 32.83 प्रतिशत बढ़कर 803.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बिक्री में मजबूती के चलते कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

एशियन पेंट्स ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 605.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी की परिचालन आय 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में बढ़कर 8,457.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 7,096.01 करोड़ रुपये थी।

एशियन पेंट्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित सिंघल ने कहा, ‘‘मांग में नरमी के बावजूद घरेलू साज सज्जा बाजार ने मजबूती दिखाई और मात्रा के लिहाज से दहाई अंकों में वृद्धि हासिल की है।’’

कंपनी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी बिक्री वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में 15.3 प्रतिशत बढ़कर 805.99 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 699.28 करोड़ रुपये थी।

एशियन पेंट्स के निदेशक मंडल ने 4.40 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश के भुगतान को मंजूरी दे दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2022 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).