जरुरी जानकारी | एशियन पेंट्स का शुद्ध लाभ 80.39 प्रतिशत बढ़कर 1,036 करोड़ रुपये पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेंट कारोबार से जुड़ी कंपनी एशियन पेंट्स लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध 80.39 प्रतिशत बढ़कर 1,036.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, 26 जुलाई पेंट कारोबार से जुड़ी कंपनी एशियन पेंट्स लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध 80.39 प्रतिशत बढ़कर 1,036.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 574.30 करोड़ रुपये रहा था।
आलोच्य तिमाही में कंपनी की परिचालन आय भी 55 प्रतिशत बढ़कर 8,578.88 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में यह 5,534.87 करोड़ रुपये रही थी।
एशियन पेंट्स ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में उसका कुल खर्च 7,287.84 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले की समान अवधि के 4,893.87 करोड़ रुपये की तुलना में 48.91 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिंगले ने कहा कि घरेलू सजावटी कारोबार में अच्छी मांग रहने से तेजी रही और इस तिमाही में बेहतरीन राजस्व वृद्धि अर्जित करने में मदद मिली।
उन्होंने कहा, "पिछली छह तिमाहियों में मात्रा वृद्धि के लिहाज से भी यह तिमाही बहुत अच्छी रही। आकार और मूल्य के संदर्भ में भी कारोबार ने मजबूत क्रमिक वृद्धि हासिल की है।"
सिंगले ने कहा कि कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार ने भी आलोच्य तिमाही में दहाई अंक की वृद्धि दर्ज की है।
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2022 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

