जरुरी जानकारी | अमेरिकी बाजारों में तेजी के बाद एशियाई बाजारों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इधर, शंघाई, टोक्यो और हांग कांग के बाजारों में ऊंचाई से नीचे आने का रुख रहा।

इधर, शंघाई, टोक्यो और हांग कांग के बाजारों में ऊंचाई से नीचे आने का रुख रहा।

अमेरिका में नये आर्थिक पैकेज को लेकर प्रगति दिखने से वॉल स्ट्रीट का एस एण्ड पी 500 सूचकांक लगातार तीसरे दिन बढ़त में रहा। हालांकि, अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते का दावा करने वालों की संख्या बढ़ी है और यह पिछले तीन माह में सबसे ज्यादा रही है।

अमेरिका में मिझुहो बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बाजार की चाल को देखकर लगता है कि उसके लिये ‘‘खराब आंकड़े अच्छी खबर’’ की तरह हैं। इन आंकड़ों से सरकार नये प्रोत्साहन पैकेज की दिशा में तेजी से काम करेगी।

बहरहाल, टोक्यो में निक्की -225 सेंसेक्स 0.2 प्रतिशत गिरकर 26,760.30 अंक पर रहा जबकि शंघाई कम्पोजिट सूचकांक 0.1 प्रतिशत घटकर 3,403.87 अंक पर आ गया। वहीं हांग कांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.7 प्रतिशत गिरकर 26,490.37 अंक रहा।

दक्षिण कोरिया के सोल में कोस्पी सूचकांक 0.1 प्रतिशत गिरकर 2,770.22 अंक और सिडनी का एस एण्ड पी- एएसएक्स-200 सूचकांक 0.7 प्रतिशत गिरकर 6,710.00 अंक रह गया। न्यूजीलैंड, सिंगापुर और जकार्ता के शेयर बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा।

अमेरिका के श्रम विभाग ने बजाया कि पिछले सप्ताह उसके पास बेरोजगारी लाभ के लिये दावा करने वालों का आंकड़ा 8 लाख 85 हजार तक पहुंच गया है। सितंबर के बाद यह आंकड़ा सबसे ऊंचा है।

अमेरिका में निवेशक राष्ट्रपति चुनाव से पहले से ही नये प्रोत्साहन पैकेज को लेकर प्रतीक्षा कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि बेरोजगार लाभ की अवधि समापत होने जा रही है ऐसे में नया पैकेज जल्द आना चाहिये।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास