खेल की खबरें | एशियाई खेल वॉलीबॉल: पाकिस्तान से 0-3 से हारा भारत, छठे स्थान पर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम मंगलवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 0-3 की शिकस्त के साथ एशियाई खेलों में छठे स्थान पर रही।

हांगझोउ, 26 सितंबर भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम मंगलवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 0-3 की शिकस्त के साथ एशियाई खेलों में छठे स्थान पर रही।

पाकिस्तान की टीम ने तीनों सेट में दबदबा बनाया और भारत को सिर्फ एक घंटे 14 मिनट में 25-21 25-20 25-23 से शिकस्त दी।

भारतीय पुरुष टीम इससे पहले कंबोडिया को 3-0 और 2018 के रजत पदक विजेता दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराकर अपने पूल में शीर्ष पर रही थी।

भारत ने शीर्ष 12 के मुकाबले में 2018 के कांस्य पदक विजेता चीनी ताइपे को भी 3-0 से हराया था।

शीर्ष छह के मुकाबले में हालांकि जापान के खिलाफ 0-3 की शिकस्त के साथ भारत पदक की दौड़ से बाहर हो गया।

जकार्ता में पिछले सत्र में भारतीय टीम 12वें स्थान पर रही थी।

भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत शनिवार को उत्तर कोरिया के खिलाफ करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान