देश की खबरें | एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पिंकी प्रामाणिक भाजपा में शामिल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 10 सितंबर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता पिंकी प्रामाणिक बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गईं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने यह जानकारी दी।

घोष ने कहा, ‘‘आज से पिंकी भाजपा परिवार का हिस्सा है।’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पिंकी 2006 में 400 मीटर रिले स्पर्धा में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता चौकड़ी की सदस्य थीं।

2012 में, पिंकी एक विवाद में फंस गई थी जब उनकी महिला मित्र ने उन पर बलात्कार और लैंगिक पहचान को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़े | Tourists Can Come Ladakh With Corona Negative Reports: कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के साथ लद्दाख घूमने जा सकते हैं पर्यटक.

उन्हें 25 दिनों के लिए हिरासत में रखा गया था और लिंग सत्यापन परीक्षण से भी गुजरना पड़ा।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने उन्हें 2014 में बलात्कार के आरोपों से बरी कर दिया था और उन्होंने पूर्वी रेलवे में अपने काम पर बहाली की।

चौदहवीं लोकसभा में माकपा का प्रतिनिधित्व करने वाले अर्जुन पुरस्कार विजेता ज्योतिर्मयी सिकदर इस साल की शुरुआत में भगवा पार्टी में शामिल हुई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)