विदेश की खबरें | एशिया में पाकिस्तान में स्तन कैंसर की दर सर्वाधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एशिया में पाकिस्तान में स्तन कैंसर की दर सर्वाधिक है और देश में हर साल लगभग 90,000 महिलाएं इस बीमारी से पीड़ित पाई जाती हैं जिनमें से करीब 40,000 की मौत हो जाती है।

इस्लामाबाद, 30 नवंबर एशिया में पाकिस्तान में स्तन कैंसर की दर सर्वाधिक है और देश में हर साल लगभग 90,000 महिलाएं इस बीमारी से पीड़ित पाई जाती हैं जिनमें से करीब 40,000 की मौत हो जाती है।

डॉन न्यूज ने सोमवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को ओएमबी की निदेशक नियुक्त कर सकते हैं जो बाइडन.

रिपोर्ट के अनुसार आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि प्रत्येक 10 पाकिस्तानी महिलाओं में से एक को उसके जीवन में स्तन कैंसर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इन आंकड़ों का जिक्र रविवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित आयोग ‘कॉमसैट्स’ द्वारा आयोजित वेबिनार में किया गया।

यह भी पढ़े | SCO Heads of Government Summit Today: भारत की अध्यक्षता में पहली बार आयोजित होगी SCO बैठक, प्रधानमंत्री मोदी और पाक पीएम इमरान खान नहीं होंगे शामिल.

पूर्व राजदूत एवं ‘कॉमसैट्स’ में सलाहकार फौजिया नसरीन ने वेबिनार में कहा कि समाज में कैंसर से संबंधित जागरूकता बढ़ाए जाने और उचित सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है।

इस दौरान, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के रेडियोलॉजी विभाग में कार्यरत डॉक्टर फरहीन रजा ने बीमारी को लेकर समुदाय आधारित स्वास्थ्य शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\