जरुरी जानकारी | एशिया, अफ्रीका के मंत्रियों ने ऊर्जा गरीबी खत्म करने के लिए सहयोग का संकल्प लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अफ्रीका और एशिया के मंत्रियों ने अपनी बढ़ती आबादी के लिए किफायती ऊर्जा तक पहुंच बढ़ाने के लिए सहयोग के अवसर तलाशने का संकल्प लिया है।

गोवा, 22 जुलाई अफ्रीका और एशिया के मंत्रियों ने अपनी बढ़ती आबादी के लिए किफायती ऊर्जा तक पहुंच बढ़ाने के लिए सहयोग के अवसर तलाशने का संकल्प लिया है।

मंत्रियों ने बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा कि 'दक्षिण-दक्षिण ज्ञान-साझाकरण नेटवर्क' बनाकर वे अपने देशों में उचित ऊर्जा रूपांतरण एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे। मंत्रियों ने जी20 ऊर्जा संक्रमण मंत्रिस्तरीय बैठक (ईटीएमएम) के मौके पर यह बात कही।

इस दौरान उन्होंने नीति और नियमन तैयार करने, प्रौद्योगिकी सह-विकास और हस्तांतरण, नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल और ऊर्जा बुनियादी ढांचे में निजी क्षेत्र के निवेश को बढ़ाने पर चर्चा की।

बयान में कहा गया, ''उपस्थित देशों ने घरेलू पहलों को आकार देने और अधिक टिकाऊ तथा न्यायसंगत आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।''

मंत्रियों ने दोहराया कि विकासशील क्षेत्रों के देश विश्व अर्थव्यवस्था में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, और आपसी सहयोग से वे अंतरराष्ट्रीय एजेंडे को आकार देने में सक्षम होंगे।

जी20 की चौथी ऊर्जा रूपांतरण मंत्रिस्तरीय बैठक (ईटीएमएम) गोवा में हो रही है, जिसका उद्देश्य जी20 के भीतर और अन्य देशों में स्वच्छ ऊर्जा रूपांतरण को बढ़ावा देना है। गौरतलब है कि इस समय जी20 की अध्यक्षता भारत के पास है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\