एजेंसी न्यूज

अररिया में चौकीदार से उठक-बैठक कराने के मामले में एएसआई गोविंद सिंह निलंबित

उन्होंने बताया, "मैंने चौकीदार को फोन भी किया और गलत सुलूक किए जाने के लिए माफी मांगी, क्योंकि यह जरूरी है कि हम अपने किसी भी जवान का मनोबल नहीं गिरने दें।"

अररिया में चौकीदार से उठक-बैठक कराने के मामले में एएसआई गोविंद सिंह निलंबित
जमात

पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि अररिया जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा एक चौकीदार से उठक- बैठक कराना "मानव गरिमा के खिलाफ" था, और इस मामले में एएसआई गोविंद सिंह को निलंबित कर दिया गया है ।

उन्होंने बताया, "मैंने चौकीदार को फोन भी किया और गलत सुलूक किए जाने के लिए माफी मांगी, क्योंकि यह जरूरी है कि हम अपने किसी भी जवान का मनोबल नहीं गिरने दें।"

अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र के तहत अररिया-जोकीहाट मार्ग पर सूरजपुर पुल के पास सोमवार को चौकीदार गणेश लाल ने लॉकडाउन के मद्देनजर जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के वाहन को रोका और पास की मांग की। इस पर कृषि पदाधिकारी नाराज हो गए और उन्होंने चौकीदार से उठक-बैठक करायी।

इस बीच कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार और उनके साथ घटनास्थल पर मौजूद एक कृषि समन्वयक के खिलाफ कार्रवाई के लिए गृह विभाग को अनुशंसा भेज दी गयी है ।

अररिया जिला से भी इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गयी है जिसमें घटना को लेकर मनोज कुमार को कारण बताओ नोटिस का जवाब देना था ।

कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा “हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। निष्कर्षों के आधार पर जिला कृषि पदाधिकारी निलंबन या अन्य प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना कर सकते हैं ”।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).