खेल की खबरें | सरे के लिये छह विकेट लेकर अश्विन ने इंग्लैंड को चेताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप में सरे के लिये खेलते हुए 27 रन देकर छह विकेट झटककर शानदार प्रदर्शन किया और पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिये चेतावनी भी जारी कर दी।

लंदन, 14 जुलाई भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप में सरे के लिये खेलते हुए 27 रन देकर छह विकेट झटककर शानदार प्रदर्शन किया और पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिये चेतावनी भी जारी कर दी।

अश्विन के इस मैच का रूख मोड़ने वाले स्पैल से सरे ने समरसेट को दूसरी पारी में महज 69 रन पर समेट दिया।

वह गुरूवार को डरहम में भारतीय टीम से जुड़ेंगे और इससे पहले उन्होंने कुछ अभ्यास हासिल करने के लिये सरे की ओर से 58 ओवर गेंदबाजी जिसमें उन्होंने 127 रन देकर सात विकेट हासिल किये।

पहली पारी में गेंदबाजी कार्यभार संभालने के दौरान उन्होंने अच्छे कोण में गेंदबाजी की जबकि दूसरी पारी में उन्होंने अपनी कैरम बॉल से प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाजों को हैरत में डाल दिया।

नयी ड्यूक गेंद से उनके शानदार प्रदर्शन और बायें हाथ के स्पिनर डैन मोरियाटी के चार विकेट से समरसेट की टीम 29.1 ओवर में महज 69 रन पर सिमट गयी जबकि पहली पारी में टीम ने 429 रन बनाये थे।

सरे की टीम पहली पारी में 240 रन ही बना सकी थी और अब उसे 258 रन के लक्ष्य का पीछा करना है।

अश्विन ने दूसरी पारी के दौरान पिच से मिले अतिरिक्त उछाल का फायदा उठाया। उन्होंने अपनी कैरम बॉल और ऑफ ब्रेक का सूझबूझ से इस्तेमाल किया।

भारतीय दल डरहम में इकट्ठा होगा जहां वे 20 से 22 जुलाई तक ‘कम्बाइंड काउंटीज’ (चयनित काउंटी एकादश) के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेंगे। खराब मौसम के कारण अगर विध्न पड़ता है तो यह चार दिवसीय भी हो सकता है।

अश्विन 58 ओवर फेंक चुके हैं तो भारतीय प्रबंधन इस मैच के दौरान अन्य गेंदबाजों को आजमाना चाहेगा।

खिलाड़ियों को आरटी-पीसीआर जांच दोबारा करानी होगी क्योंकि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के बाद 20 दिन का ब्रेक लेने के बाद जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में प्रवेश करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\