खेल की खबरें | अश्विन ने काउंटी मैच में सरे के लिए नयी गेंद से गेंदबाजी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने समरसेट के खिलाफ इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में पहली बार सरे का प्रतिनिधित्व करते हुए शुरुआती दिन चाय के विश्राम तक 24 ओवर गेंदबाजी करके एक सफलता हासिल की।

लंदन, 11 जुलाई भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने समरसेट के खिलाफ इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में पहली बार सरे का प्रतिनिधित्व करते हुए शुरुआती दिन चाय के विश्राम तक 24 ओवर गेंदबाजी करके एक सफलता हासिल की।

अश्विन ने इस दौरान ज्यादा प्रभावित नहीं किया लेकिन उनकी सटीक लाइन-लेंथ पर बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी हुई। उन्होंने शुरुआती दो सत्र में 24 ओवर में पांच मेडन के साथ 58 रन दिये और एक सफलता हासिल की। सरे के कप्तान और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने दोनों छोर से उनसे गेंदबाजी करवायी।

अश्विन इस दौरान पिछले 11 वर्षों में  इंग्लिश काउंटी में नयी गेंद से गेंदबाजी शुरू करने वाले पहले स्पिनर बने। इससे पहले वर्ष 2010 में जीतन पटेल ने ऐसा किया था।

अश्विन को दिन के दूसरे सत्र के शुरुआत में अब तक की एकमात्र सफलता टॉम लैमॉनबाय (42) के रूप में मिली।

इंग्लैंड दौरे पर गये भारतीय खिलाड़ियों  के पास अभ्यास मैच की कमी को देखते हुए अश्विन और बीसीसीआई ने इस मैच में खेलना का फैसला किया।

अश्विन की कोशिश अपनी विविधता को ज्यादा दिखाये बिना अधिक से अधिक गेंदबाजी अभ्यास करने की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड