जरुरी जानकारी | अशोक सुता ने चिकित्सा अनुसंधान के लिए लाभ-निरपेक्ष कम्पनी की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के प्रमुख अशोक सुता ने रविवार को विशेष रूप से चिकित्सा अनुसंधान के लिए एक लाभकारी प्राइवेट कम्पनी इकाई के गठन की घोषणा की जिसका लाभ कम्पनी के काम पर ही लगाया जाएगा।
बेंगलुरू, चार अप्रैल हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के प्रमुख अशोक सुता ने रविवार को विशेष रूप से चिकित्सा अनुसंधान के लिए एक लाभकारी प्राइवेट कम्पनी इकाई के गठन की घोषणा की जिसका लाभ कम्पनी के काम पर ही लगाया जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि यह अपनी तरह का पहला संगठन है और इसके लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ‘साइंटिफिक नॉलेज ऑफ एजिंग और न्यूरोलॉजिकल एलिमेंट्स (एसकेएएन)’ के तहत प्रतिष्ठित साझेदारों के माध्यम से शोध किया जाएगा।
उन्होंने एक बयान में कहा कि न्यूरोलॉजिकल अनुसंधान के लिए रणनीतिक साझेदार भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु (आईआईएससी) स्थित ‘सेंटर फॉर ब्रेन रिसर्च’ (सीबीआर) है।
बयान के मुताबिक सीबीआर एक समूह के साथ मिलकर पार्किंसन रोग पर पहली परियोजना को संभालेगी।
इसी तरह वृद्धावस्था से संबंधित अनुसंधान के लिए रणनीतिक साझेदार सेंट जॉन जॉरिएट्रिक सेंटर (एसजेजीसी) है, जो सेंट जॉन्स अस्पताल परिसर में स्थित है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)