जरुरी जानकारी | आशीष भंडारी ने थर्मेक्स के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऊर्जा और पर्यावरण समाधान उपलब्ध कराने वाली थर्मेक्स ने मंगलवार को कहा कि आशीष भंडारी कंपनी के नये प्रबंध निदेशक और सीईओ होंगे।
नयी दिल्ली, एक सितंबर ऊर्जा और पर्यावरण समाधान उपलब्ध कराने वाली थर्मेक्स ने मंगलवार को कहा कि आशीष भंडारी कंपनी के नये प्रबंध निदेशक और सीईओ होंगे।
कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि भंडारी की नियुक्ति एक सितंबर से प्रभाव में आएगी।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.
थर्मेक्स के अनुसार उन्होंने एम एस उन्नीकृष्णन का स्थान लिया जिन्हानें सोमवार को पद छोड़ दिया।
कंपनी ने कहा, ‘‘एम एस उन्नीकृष्णन ने 31 अगस्त, 2020 से कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से हट गये।’’
इससे पहले, थर्मेक्स ने फरवरी में भंडारी को 20 अप्रैल, 2020 से समूह का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाये जाने की घोषणा की थी।
कंपनी ने यह भी कहा था कि उन्नीकृष्णन 30 जून को सेवानिवृत्त होंगे। उसके बाद भंडारी प्रबंध निदेशक और सीईओ होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)