देश की खबरें | केरल में आंदोलन तेज करने के लिए आशा कार्यकर्ता अपने बाल काटेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ‘अपने बाल काट कर’ आंदोलन को तेज करने की घोषणा की है।

तिरुवनंतपुरम, 30 मार्च केरल सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ‘अपने बाल काट कर’ आंदोलन को तेज करने की घोषणा की है।

आशा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर लगभग 50 दिन से धरना-प्रदर्शन कर रही हैं।

सरकार की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय न लिए जाने के कारण, प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पिछले सप्ताह से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है।

आशा कार्यकर्ताओं की एक नेता मिनी एस. ने रविवार को मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन पर उनकी ‘‘चुप्पी’’ को लेकर निशाना साधा और कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती है, वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगी।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री राज्य में लू की चेतावनी के बीच पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जन्तुओं को लेकर चिंतित हैं, लेकिन पिछले 50 दिनों से चिलचिलाती धूप में आंदोलन कर रही इन आशा कार्यकर्ताओं के बारे में उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा है।’’

मिनी एस. ने कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार अपने बाल काटे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब वह इसे विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बना रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि विभिन्न जिलों से आने वाली कई आशा कार्यकर्ता इस प्रदर्शन के दौरान अपने बाल काटेंगी।’’

पिछले कई हफ्तों से आशा कार्यकर्ता सेवानिवृत्ति के बाद लाभ और मानदेय में वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं।

राज्य की वामपंथी सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मानदेय में इतनी बड़ी बढ़ोतरी व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है और यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह आशा कार्यकर्ताओं की मांगों को पूरा करे।

सरकार के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत सत्र 2023-24 में केंद्र सरकार से उसे कोई वित्तीय सहायता नहीं मिली है जिससे आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान समेत कई केंद्र प्रायोजित योजनाओं पर असर पड़ा है।

हालांकि, केंद्र सरकार ने राज्य के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि उसने जो बकाया था वह दे दिया है, लेकिन केरल से उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं आया है।

केंद्र सरकार ने कहा कि प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद अपेक्षित राशि आशा कार्यकर्ताओं और राज्य को दे दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें