देश की खबरें | असीम रजा ने निष्पक्ष मतगणना की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार असीम रजा ने शुक्रवार को निष्पक्ष मतगणना की मांग की। रामपुर लोकसभा सीट पर बृहस्पतिवार को मतदान हुए और मतगणना 26 जून को होनी है।
रामपुर, 24 जून रामपुर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार असीम रजा ने शुक्रवार को निष्पक्ष मतगणना की मांग की। रामपुर लोकसभा सीट पर बृहस्पतिवार को मतदान हुए और मतगणना 26 जून को होनी है।
यहां समाजवादी पार्टी के कार्यालय दारुल आवाम में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘मतगणना निष्पक्ष होनी चाहिए और मतों की गिनती की घोषणा क्रमवार किया जाना चाहिए।’’
रामपुर के उपजिला निर्वाचन अधिकारी वैभव शर्मा ने बताया कि मतों की गणना ईवीएम के जरिये तीन पर्यवेक्षकों की निगरानी में चुनाव आयोग के दिशानिर्देश के मुताबिक की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2022 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

