विदेश की खबरें | आसियान के प्रतिनिधियों ने म्यांमा में सैन्य नेता से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह मुलाकात देश में कुछ माह पूर्व हुए तख्तापलट के बाद देश के हालात पर चर्चा के लिए आयोजित आपात क्षेत्रीय सम्मेलन के बाद हुई है।

यह मुलाकात देश में कुछ माह पूर्व हुए तख्तापलट के बाद देश के हालात पर चर्चा के लिए आयोजित आपात क्षेत्रीय सम्मेलन के बाद हुई है।

सरकारी प्रसारक ‘एमआरटीवी’ ने अपनी खबर में दिखाया कि वरिष्ठ जनरल मिन आंग हाइंग ने ब्रुनेई के द्वितीय विदेश मंत्री इरवान यूसुफ और आसियान के महासचिव जनरल लिम जोक होई से मुलाकात की, लेकिन इस मुलाकात के बारे में कोई खास बात नहीं बताई गई।

इस सप्ताह की शुरुआत में इंडोनेशिया के राजदूत ने कहा था कि मुलाकात का मकसद संकट की स्थिति के लिहाज से आसियान के विशेष राजदूत के वास्ते म्यांमा की मंजूरी लेना है। उन्होंने कहा कि राजूदत के नाम पर दोनों पक्षों की सहमति होनी चाहिए।

शुक्रवार को हुई इस मुलाकात का म्यांमा में विपक्ष की छाया सरकार (शैडो गवर्मेंट) के सदस्यों पर कोई खास असर नजर नहीं आया। ‘द नेशनल यूनिटी गवर्मेंट’ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आसियान को केवल सेना से नहीं हमसे भी मुलाकात करनी चाहिए।

प्रवक्ता सा सा ने कहा,‘‘ म्यांमा की जनता के भविष्य को ले कर होने वाली किसी भी चर्चा, किसी भी बैठक में म्यांमा की जनता को शमिल किया जाना चाहिए, उनकी आवाजें सुनी जानी चाहिए।’’

आसियान राजदूत की नियुक्ति अप्रैल में जकार्ता में हुए क्षेत्रीय सम्मेलन में तय हुए पांच बिन्दुओं में से एक है।

गौरतलब है कि सेना ने देश में एक फरवरी को निर्वाचित सरकार को बेदखल करके शासन अपने हाथ में ले लिया था और निर्वाचित नेताओं को हिरासत में ले लिया था। इस घटना के बाद से देश में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किये और निर्वाचित सरकार को बहाल करने की मांग की।

देश के एक संस्थान ने दावा किया कि शुक्रवार तक सेना की कार्रवाई में 845 लोग मारे जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है