देश की खबरें | आसनसोल भगदड़ : पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में एक धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़ में संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। घटना में तीन लोग मारे गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 16 दिसंबर पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में एक धार्मिक आयोजन के दौरान मची भगदड़ में संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया। घटना में तीन लोग मारे गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर पुलिस बृहस्पतिवार रात से छापे मार रही है और उसने इस घटना में संलिप्तता के आरोप में विभिन्न जगहों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने भगदड़ की घटना के सिलसिले में विभिन्न जगहों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या भगदड़ की यह घटना सुनियोजित थी या धार्मिक कार्यक्रम के आयोजकों की लापरवाही के कारण घटना हुई। छापेमारी जारी है।’’

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार पांचों लोग स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता जितेंद्र तिवारी के सहयोगी हैं।

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ मच गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

भगदड़ की घटना उस वक्त हुई जब राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के आयोजन स्थल से जाने के बाद लोग कंबल लेने के प्रयास में मंच की ओर बढ़ने लगे। भगदड़ में दो महिलाओं और एक लड़की की मौत हो गई।

अधिकारी के आयोजन स्थल से जाने के बाद ये घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही वह कार्यक्रम स्थल से निकले उस स्थान से पुलिस की तैनाती हटा ली गई और इसी कारण भगदड़ की घटना हुई।

हादसे ने जल्द विवाद का रूप ले लिया और भाजपा तथा तृणमूल कांग्रेस दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए।

पुलिस ने दावा किया कि कंबल वितरण कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी। पुलिस ने घटना के संबंध में जांच के लिए टीम गठित की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान