देश की खबरें | वैश्विक तापमान बढ़ने के साथ लू की समय अवधि के तेजी से बढ़ने के आसार: अध्ययन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वैश्विक ताप वृद्धि में थोड़ी सी भी बढ़ोतरी लू की अवधि को पहले के मुकाबले बहुत तेजी से बढ़ा सकती है। एक नए अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।
नयी दिल्ली, नौ जुलाई वैश्विक ताप वृद्धि में थोड़ी सी भी बढ़ोतरी लू की अवधि को पहले के मुकाबले बहुत तेजी से बढ़ा सकती है। एक नए अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।
अध्ययन से पता लगता है जैसे-जैसे ग्रह का तापमान बढ़ेगा उसी के साथ लू की अवधि भी पहले की तुलना में तेजी से बढ़ जाएगी और अधिक दिनों तक लू चलती रहेगी।
अध्ययन में पाया गया कि सबसे लंबी लू की अवधि सबसे तेजी से विस्तारित होगी और तेज लू बार-बार चलेंगी, जिसमें सबसे अधिक वृद्धि होगी।
जलवायु परिवर्तन का सीधे तौर पर संबंध अधिक गर्मी, लंबे समय तक और बार-बार लू से होता है।
‘नेचर जियोसाइंस जर्नल’ में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया कि तापमान में थोड़े सी बढ़ोतरी के साथ लू की अवधि में वृद्धि भी तेजी से होती है।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में वायुमंडलीय एवं महासागरीय विज्ञान के प्रोफेसर एवं वरिष्ठ लेखक डेविड नीलिन ने कहा, ‘‘तापमान में हर थोड़ी सी बढ़ोतरी का असर उससे पहले वाली बढ़ोतरी से ज्यादा होगा।’’
नीलिन ने कहा, ‘‘इस बढ़ोतरी का अर्थ है कि अगर तापमान वृद्धि की दर समान रहती है, तो हमारे अनुकूलन की दर और भी अधिक तीव्र होनी चाहिए।’’
अमेरिका और चिली की शोध टीम ने सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जलवायु मॉडल और यूरोपीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मॉडल का उपयोग करके ऐतिहासिक और अनुमानित तापमान का विश्लेषण किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

