एजेंसी न्यूज

Aryan Khan Leaves Jail: मुंबई की जेल में 28 दिन रहने के बाद रिहा हुए आर्यन खान

क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में गिरफ्तार आर्यन खान 28 दिन के बाद शनिवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा किए गए.

Aryan Khan Leaves Jail: मुंबई की जेल में 28 दिन रहने के बाद रिहा हुए आर्यन खान
आर्यन खान (Image Credit: Yogen Shah)

मुंबई, 30 अक्टूबर : क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में गिरफ्तार आर्यन खान 28 दिन के बाद शनिवार को मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा किए गए.

अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन सुबह 11 बजे के कुछ देर बाद जेल से बाहर आए. एक दिन पहले ही विशेष अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत प्रदान की थी. यह भी पढ़ें : आर्थर रोड जेल से बाहर आए शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan, 28 दिनों बाद लौटेंगे घर

जेल से निकलते ही वह, वहां पर पहले से इंतजार में खड़ी एक कार में सवार हुए और 12 किलोमीटर दूर बांद्रा स्थित अपने बंगले ‘मन्नत’ की ओर रवाना हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2021 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).