जेल अधिकारियों को जमानत के कागजात मिलने पर आज रिहा हो सकते हैं आर्यन खान
अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान आज मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा हो सकते हैं. अधिकारियों ने शनिवार को सुबह कारागार के बाहर स्थित जमानत बॉक्स को खोल दिया ताकि आर्यन की रिहाई से संबंधित कागजात लिए जा सकें.
मुंबई, 30 अक्टूबर : अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान आज मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा हो सकते हैं. अधिकारियों ने शनिवार को सुबह कारागार के बाहर स्थित जमानत बॉक्स को खोल दिया ताकि आर्यन की रिहाई से संबंधित कागजात लिए जा सकें.
जेल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘कारागार के बाहर ‘बेल ऑर्डर बॉक्स’ को शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे खोला गया और अधिकारियों ने जमानत के छह से सात आदेश लिए. इनमें आर्यन खान से संबंधित आदेश भी था. वह एक घंटे के भीतर जेल से बाहर आ सकते हैं.’’ यह भी पढ़ें : आर्थर रोड जेल प्रशासन को मिले आर्यन खान के बेल पेपर, 10 बजे तक हो सकते हैं रिहा
बंबई उच्च न्यायालय ने मादक पदार्थ मामले में आर्यन की जमानत के लिए 14 शर्तें लागू की हैं जिनमें एक लाख रुपये के निजी मुचलके का भुगतान और यहां एनसीबी दफ्तर में हर सप्ताह हाजिरी लगाना शामिल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2021 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

