जरुरी जानकारी | अरविंद लिमिटेड का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 104.42 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कपड़ा विनिर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 7.32 प्रतिशत बढ़कर 104.42 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, छह मई कपड़ा विनिर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 7.32 प्रतिशत बढ़कर 104.42 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध लाभ 97.3 करोड़ रुपये रहा था।

अरविंद लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 2,074.51 करोड़ रुपये रही जबकि एक वर्ष पहले इसी अवधि में यह 1,880.76 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 3.75 रुपये प्रति शेयर का अंतिम लाभांश और एक रुपये प्रति शेयर का एकमुश्त विशेष लाभांश कुल मिलाकर 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर के लिए 4.75 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है। इसके लिए आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी आवश्यक होगी।

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 352.63 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2022-23 में 413.17 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023-24 में परिचालन आय 7,737.75 करोड़ रुपये रही जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 8,382.48 करोड़ रुपये थी।

अरविंद लिमिटेड के अनुसार, उसके निदेशक मंडल ने संजय लालभाई का पद चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक से बदलकर केवल चेयरमैन करने को भी मंजूरी दे दी है। पुनीत लालभाई अब वाइस चेयरमैन एवं कार्यकारी निदेशक की बजाय केवल वाइस चेयरमैन होंगे। इसके अलावा कुलीन लालभाई का पद अब कार्यकारी निदेशक की बजाय वाइस चेयरमैन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\