देश की खबरें | अरविंद कुमार और ए के श्रीवास्तव के सतर्कता आयुक्त बनने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व प्रमुख अरविंद कुमार और उपभोक्ता मामलों के पूर्व सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव की सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्तों के तौर पर नियुक्ति किये जाने की संभावना है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व प्रमुख अरविंद कुमार और उपभोक्ता मामलों के पूर्व सचिव अविनाश कुमार श्रीवास्तव की सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्तों के तौर पर नियुक्ति किये जाने की संभावना है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के तौर पर कार्यरत सतर्कता आयुक्त सुरेश एन. पटेल को सीवीसी का प्रमुख नियुक्त किये जाने की संभावना है।

केंद्रीय सतर्कता आयोग का नेतृत्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त करते हैं और इसमें दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं। सतर्कता आयुक्त पटेल जून 2021 से सीवीसी के तौर पर सेवा दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने सीवीसी और सतर्कता आयुक्तों पर निर्णय करने के लिए मंगलवार को बैठक की। समिति के दो अन्य सदस्यों में केंद्रीय गृह मंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता शामिल हैं।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘सीवीसी के तौर पर नियुक्ति के लिए पटेल के नाम को मंजूरी दी गई है। उनके अलावा, अरविंद कुमार और अविनाश कुमार श्रीवास्तव को सतर्कता आयुक्त नियुक्त किये जाने की संभावना है। ’’

सीवीसी और सतर्कता आयुक्तों की नियुक्ति के लिए एक आदेश आना अभी बाकी है।

अरविंद कुमार ने आंतरिक सुरक्षा खुफिया एजेंसी (आईबी) के प्रमुख के तौर पर अपना कार्यकाल 30 जून को पूरा किया।

श्रीवास्तव भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के उत्तर प्रदेश कैडर के 1982 बैच के अधिकारी हैं। वह जनवरी 2020 में उपभोक्ता मामलों के सचिव के तौर पर सेवानिवृत्त हो गये।

पूर्व आईएएस अधिकारी संजय कोठारी ने आयोग के प्रमुख के तौर पर अपना कार्यकाल पिछले साल 24 जून को पूरा किया था। वह अप्रैल 2020 में आयोग में शामिल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\