देश की खबरें | अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में पार्टी की सरकार के तीन साल पूरे होने पर रविवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

चंडीगढ़, 16 मार्च आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में पार्टी की सरकार के तीन साल पूरे होने पर रविवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाब के होशियारपुर में 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान सत्र पूरा करने के बाद शनिवार को अमृतसर पहुंचे।

स्वर्ण मंदिर में केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब सरकार में मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल समेत आम आदमी पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे।

‘आप’ ने 2022 में पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीट में से 92 सीट जीतकर सरकार बनाई थी।

केजरीवाल ने अमृतसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मान साहब ने 16 मार्च 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। आज हम यहां गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने आए हैं। तीन वर्षों में उन्होंने (गुरुओं ने) हमारा मार्गदर्शन किया और लोगों की सेवा करते रहने की शक्ति प्रदान की। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज पंजाब में सबसे बड़ी समस्या नशा और भ्रष्टाचार है। पंजाब के लोगों ने नशा और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ दी है। ’’

इससे पहले भगवंत मान ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ‘‘16 मार्च 2022 को खटकड़ कलां में हमने पंजाब को फिर से 'रंगला पंजाब' (समृद्ध) बनाने का संकल्प लिया था... हम उस वादे को पूरा करने के लिए नेक नीयत और पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं।’’

मान ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इन तीन वर्षों में जो काम हुआ है, वह पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुआ। हम पंजाबियों से किए गए हर वादे को पूरा करेंगे। हम पंजाब से नशे की बुराई को खत्म करने के लिए जारी लड़ाई को उसके तार्किक निष्कर्ष तक ले जाएंगे। पंजाब के तीन करोड़ लोगों को आपके समर्थन और उन पर विश्वास के लिए धन्यवाद। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\