देश की खबरें | आईटीबीपी जवानों के लिए अरुणाचल की ताजी सब्जियां भेजी गयीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्थानीय कृषि को बढावा देने और सुरक्षा कर्मियों की भलाई के लिए अरुणाचल प्रदेश के बिचोम जिले के नफरा में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 59वीं बटालियन को ताजी सब्जियों की एक खेप भेजी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ईटानगर, चार जुलाई स्थानीय कृषि को बढावा देने और सुरक्षा कर्मियों की भलाई के लिए अरुणाचल प्रदेश के बिचोम जिले के नफरा में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 59वीं बटालियन को ताजी सब्जियों की एक खेप भेजी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बिचोम जिला उपायुक्त बोपाई पुरोइक ने हरी झंडी दिखाकर पहली खेप को आधिकारिक तौर पर रवाना किया।
"मिशन अरुण हिमवीर" के बैनर तले शुरू की गई यह पहल राज्य के किसानों को देश के सीमा सुरक्षा बलों के साथ जोड़ने के उद्देश्य से सतत सहयोग की शुरुआत है।
‘मिशन अरुण हिमवीर’ कृषि विपणन बोर्ड और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के बीच एक पहल है। इस पहल के तहत राज्य सरकार आईटीबीपी को फल, सब्जियां, मांस और कुक्कुट उत्पादों की आपूर्ति करेगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से पहले जारी एक बयान में कहा गया था कि ये उत्पाद स्थानीय किसानों, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), किसान उत्पादक संगठनों और किसान सहकारी समितियों से खरीदे जाएंगे।
बृहस्पतिवार को भेजी गयी खेप आईटीबीपी और अरुणाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड (एपीएएमबी) के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के उद्देश्यों को पूरा करने की दिशा में पहला कदम है।
पुरोइक ने कहा, "यह हमारे जिले के लिए गर्व का क्षण है। मिशन अरुण हिमवीर हमारे मेहनती किसानों और हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले बहादुर जवानों के बीच सेतु का काम करेगा।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

