देश की खबरें | अरुणाचली अभिनेत्री पर नस्लभेदी टिप्पणी की निंदा, महिला आयोग ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग (एपीएससीडब्लू) ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर एल्विश यादव द्वारा पूर्व मिस अरुणाचल और 'बिग बॉस' प्रतिभागी चुम दरांग पर की गई ‘अपमानजनक और नस्लभेदी’ टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।

इटानगर, 11 फरवरी अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग (एपीएससीडब्लू) ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर एल्विश यादव द्वारा पूर्व मिस अरुणाचल और 'बिग बॉस' प्रतिभागी चुम दरांग पर की गई ‘अपमानजनक और नस्लभेदी’ टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।

एपीएससीडब्लू की अध्यक्ष केंजुम पाकम ने सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि यह टिप्पणी न केवल दरांग बल्कि पूरे उत्तरपूर्वी भारत की महिलाओं के लिए अपमानजनक है।

एल्विश यादव ने 'बिग बॉस 18' के प्रतिभागी रजत दलाल के साथ एक पॉडकास्ट में चुम दरांग और करणवीर मेहरा का मजाक उड़ाते हुए कहा था, "करणवीर को पक्का कोविड था क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई, इतना टेस्ट किसका खराब होता है? और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है। नाम चुम और काम 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में किया है।"

पाकम ने कहा कि इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियां उत्तरपूर्व की उन महिलाओं के लिए डर और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जो मनोरंजन उद्योग में करियर बनाना चाहती हैं।

आयोग ने यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए इस मामले को कानूनी रूप से सख्ती से निपटाने का आग्रह किया है।

महिला आयोग ने कहा कि इस तरह का भेदभावपूर्ण व्यवहार उत्तरपूर्वी भारत के लोगों के हाशिए पर जाने का कारण बनता है और उनके पेशेवर विकास में बाधा डालता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now