देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश: राज्यपाल ने स्थानीय समुदायों और सुरक्षा बलों के बीच घनिष्ठता की वकालत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल केटी परनायक ने शनिवार को कहा कि स्थानीय समुदायों और सुरक्षा बलों के बीच घनिष्ठता से विश्वास और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा।

ईटानगर, 22 मार्च अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल केटी परनायक ने शनिवार को कहा कि स्थानीय समुदायों और सुरक्षा बलों के बीच घनिष्ठता से विश्वास और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमाओं का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा।

परनायक ने लोअर सियांग जिले के लिकाबली सैन्य शिविर में भारतीय सेना की 56वीं ‘इन्फैंट्री डिवीजन’ द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्नत प्रौद्योगिकी और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सुरक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा और राज्य का विकास साथ-साथ होना चाहिए।

राजभवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, परनायक ने स्थानीय समुदायों और सुरक्षा बलों के बीच घनिष्ठता, सीमा प्रबंधन में विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देने की वकालत की।

परनायक ने कहा कि केंद्र ने सीमावर्ती गांवों को आवश्यक बुनियादी ढांचे से लैस करने के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ (वीवीपी) शुरू किया है।

उन्होंने इन गांवों को आत्मनिर्भर और संपन्न बनाने के लिए राज्य सरकार, सशस्त्र बलों और स्थानीय समुदायों के बीच समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

शुक्रवार को शुरू हुई दो दिवसीय संगोष्ठी में राज्य के प्राचीन व्यापार मार्गों, आदिवासी सामाजिक विकास और सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा की गई।

विशेषज्ञों ने संकट प्रबंधन, समावेशिता, सांस्कृतिक संवेदनशीलता और सार्वजनिक धारणा को आकार देने में मीडिया की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू