जरुरी जानकारी | अरुणाचल प्रदेश ने पेश किया 993 करोड़ रुपये के घाटे का बजट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने बुधवार को 2024-25 के लिए 993.08 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया। बजट में बुनियादी ढांचे, शहरी विकास और “स्वस्थ मानव संसाधन” पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

ईटानगर, 24 जुलाई अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने बुधवार को 2024-25 के लिए 993.08 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया। बजट में बुनियादी ढांचे, शहरी विकास और “स्वस्थ मानव संसाधन” पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

मीन के पास वित्त, योजना और निवेश विभाग भी है।

उन्होंने कहा कि बजट अनुमान 35,840.79 करोड़ रुपये आंका गया है, जो 2023-24 के आंकड़े से 20.85 प्रतिशत अधिक है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “हमारा दृष्टिकोण जन-केंद्रित और प्रगतिशील है... हम हर व्यक्ति, खासकर हमारे युवाओं, महिलाओं और किसानों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

मीन ने कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित ‘विकसित भारत, विकसित अरुणाचल’ के परिवर्तनकारी विचार से मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।”

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2024-25 के बजट में केंद्रीय करों का हिस्सा 21,431.59 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जो 2023-24 के अनुमान से 19.42 प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान