जरुरी जानकारी | अरुणाचल प्रदेश ने पेश किया 578 करोड़ रुपये के घाटे का बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य पर जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 578.50 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सामाजिक क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया है।

ईटानगर, तीन मार्च अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 578.50 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सामाजिक क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया है।

मीन के पास योजना, निवेश और वित्त विभाग का प्रभार है। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान पूंजीगत व्यय बढ़ाने पर है जिससे राज्य के कुल विकास के लिए संपत्तियों का सृजन किया जा सके।

उन्होंने 2021-22 में कुल प्राप्तियां 22,581 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है। यह चालू वित्त वर्ष के 22,000 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान से अधिक है।

उन्होंने कहा, ‘‘आम बजट के अनुमानों के अनुसार केंद्रीय करों में हमारा हिस्सा 11,693.94 करोड़ रुपये रहेगा।’’

अपने बजट भाषण में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का खुद का कर राजस्व 1,900 करोड़ रुपये और गैर-कर राजस्व 850 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

राज्य सरकार ने ढांचागत परियोजनाओं पर मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा अनुमति प्राप्त परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिये 180 करोड़ रुपये और केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के लिये सकल आवंटन को बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये कर दिया।

मीन ने कहा कि वित्त वर्ष 2021- 22 के लिये राजस्व खर्च 15,344.32 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो कि चालू वित्त वर्ष के 14,402.84 करोड़ रुपये से अधिक है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान